आगरा, मार्च 14 -- विकास खंड क्षेत्र के नगला चिना गांव में पशुओं में फैल रहे खुरपका, मुंहपका की रोकथाम के लिए पशु चिकित्सा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने प्रकरण के संज्ञान में आने के बाद शुक्रवार को टीम को गांव में भेजा। टीम ने गांव पहुंचकर किसानों से जानकारी ली और पशुओं का टीकाकरण किया। इस स्थिति को आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार ने शुक्रवार 13 मार्च के अंक में प्रमुखता से सचित्र खबर प्रकाशित की। जिसका विभागीय अधिकारियों ने संज्ञान लिया। बता दें कि नगला चिना गांव में पशुओं में खुरपका, मुंहपका रोग तेजी से फैल रहा था। किसान पशुओं का उपचार कराने को लेकर परेशान थे। विभाग द्वारा भी कोई सुनवाई नहीं की जा रही थी। इसके बाद किसानों ने अपनी मांगों को प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया। जैसे ही प्रकरण में संज्ञान में आया, पशु चिकित्सा व...