गाज़ियाबाद, मार्च 10 -- गाजियाबाद। राज्य महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल 13 मार्च को लोक निर्माण विभाग के भवन में महिलाओं के साथ जनसुनवाई करेंगी। इस दौरान पिछली जनसुनवाई में आईं शिकायतों की भी समीक्षा की जाएगी। इसके बाद वह महिला थाने में मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर है। घरेलू हिंसा सहित अन्य प्रकार से पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनीं जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...