फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 20 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी शुक्रवार को यहां पर पहुंचीं। उन्होंने विकास भवन में महिला उत्पीड़न संबंधी मामलों की सुनवाई की। कई प्रकरणों में अफसरों की लापरवाही पर उनका पारा चढ़ गया। सर्वाधिक शिकायतें पुलिस की सामने आईं। भूमि संबंधी एक विवाद में बेटी के साथ मारपीट करने के बाद भी पुलिस की ओर से कार्रवाई न किए जाने पर एक दंपति फफक कर रो पड़ा। उन्होंने मौके पर मौजूद सीओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला आयोग की सदस्य ने विकास भवन में महिला उत्पीड़न मामलों की सुनवाई की। इस दौरान पुलिस, स्वास्थ्य समेत कई विभागों के अफसर भी मौजूद रहे। पारिवारिक लाभ से संबंधित एक मामले में समाज कल्याण अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिये गये। मोहम्मदाबाद क्षेत्र से एक महिला अपने पति के साथ फरियाद करने पहुंची। ...