चंदौली, दिसम्बर 17 -- चंदौली। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव बुधवार शाम महिलाओं की समस्याएं जानने मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचीं। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन के एक डॉक्टर ने उनके पहुंचने पर आपत्ति जताई, जिसके बाद वह गेस्ट हाउस लौट गईं। इधर, निजी अस्पताल के चिकित्सक अपने सहयोगियों के साथ सदर कोतवाली पहुंच गए और आयोग की सदस्य पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। चिकित्सक सुनीता श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और उनसे माफी मंगवाने की मांग पर अड़ गए। इससे कोतवाली में घंटों अफरातफरी की स्थिति बनी रही। देर रात पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद मामला किसी तरह शांत हुआ। सुनीता का कहना है कि वह अधिकारियों के साथ अस्पताल में महिलाओं की समस्याएं जानने और उनसे जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देने गई थीं, लेकिन अस्पताल प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.