कानपुर, मार्च 10 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम द्विवेदी और अनीता गुप्ता 11 मार्च को महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक करेंगी। महिला जनसुनवाई सर्किट हाउस के सभागार में सुबह 11 बजे से होगी। इसमें महिलाओं से संबंधित समस्याओं की सुनवाई कर उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान कराया जाएगा। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महिला कल्याण से संबंधित संचालित योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। महिला एवं बाल पोषण से जुड़े विषयों पर जनजागरूकता बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...