बिजनौर, मई 11 -- धामपुर। पानप दास समाधि परिसर प्रकरण में महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने सीओ कार्यालय में पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज कराए। मामले में अब पीड़िता के परिवार के साथ पुलिस उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर राहत आस जगी है। गौरतलब है कि 5 मई को रात्रि कस्बा इंचार्ज ब्रह्मपाल गिरी और समाधि स्थल पर रहने वाले एक परिवार के बीच मारपीट हो गई थी। मामले में महिला ने दरोगा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद घटनास्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। घटना के बाद पुलिस ने महिला के पति व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई भी की थी। प्रकरण में रविवार को महिला आयोग सदस्य संगीता जैन पीड़िता व उनके अधिवक्ता आरके आर्य, सुनील कुमार शर्मा के साथ सीओ कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने सीओ कार्यालय में पीड़िता के बयान दर्ज कराए। पुलिस से पूरे मामले की नि...