औरैया, मार्च 11 -- औरैया, संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अनीता गुप्ता 12 मार्च को औरैया आएंगी। इस दौरान वह महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगी और पीड़ित महिलाओं की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगी। मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने बताया कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा और पीड़ित महिलाओं को जल्द न्याय दिलाने के उद्देश्य से आयोग की ओर से जनसुनवाई कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। जनसुनवाई में जिले की महिलाएं अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे आयोग की सदस्या के सामने रख सकेंगी। इसके बाद वह महिला बंदीगृह, बालिका एवं महिला गृह के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी करेंगी और वहां की व्यवस्थाओं का जाय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.