फरीदाबाद, फरवरी 18 -- नूंह। नूंह में महिला आयोग की विशेष सुनवाई में 20 मामलों की सुनवाई हुई। इनमें से 18 मामलों का मौके पर समाधान कर दिया गया। आयोग अध्यक्ष रेनू भाटिया ने महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय को प्राथमिकता बताया। महिला आयोग की सुनवाई के दौरान सामने आए अधिकतर मामले घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न, छेड़छाड़ और पति-पत्नी के आपसी विवाद से जुड़े पाए गए। कई मामलों में आपसी समझाइश और बातचीत से समाधान निकाला गया, जिससे परिवार टूटने से बच गए। यह विशेष हियरिंग सेशन नूंह स्थित एसपी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने की। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और आयोग हर मामले का निष्पक्ष व शीघ्र निपटारा करता है। दो मामलों को अगली सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.