महिला आयोग की टीम पीएमसीएच पहुंची, आंतरिक कमेटी से जांच रिपोर्ट मांगी
पटना, जून 3 -- महिला चिकित्सक की ओर से सीनियर पर दुर्व्यवहार और अपशब्द बोलने के आरोपों की जांच के लिए बुधवार को बिहार राज्य महिला आयोग की टीम पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची। पीएमसीएच अधीक्षक के साथ बैठक की। टीम ने सात सदस्यीय आंतरिक कमेटी के अलावा सर्जरी विभाग के चिकित्सकों से मिली और उनसे घटना के बाबत पूछताछ की। आयोग ने आंतरिक कमेटी को जल्द से जल्द जांच करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने बताया कि महिला चिकित्सक ने आयोग के पास 29 मई को सर्जरी विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. सरफराज अहमद पर अभद्र व्यवहार, जातिसूचक टिप्पणी, गर्दन पर हाथ रख कर धक्का देने और धमकी देने का आरोप लगाया था। यह भी पढ़ें- महिला आयोग की टीम पीएमसीएच पहुंची, आंतरिक कमेटी से जांच रिपोर्ट मांगी महिला चिकित्सक ने आयोग के दिये आवेदन में सीनियर पर मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.