मधुबनी, मार्च 16 -- मधुबनी। बिहार राज्य महिला आयोग, पटना की सदस्य श्रीमती सजल झा एवं श्रीमती पिंकी कुमारी द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर, मधुबनी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सदस्यों का स्वागत जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती ललिता कुमारी एवं जिला परियोजना प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास निगम, मधुबनी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। इसके पश्चात केंद्र प्रशासक श्रीमती सुषमा कुमारी द्वारा सदस्यों को मिथिला की पारंपरिक पाग एवं दोपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया। सदस्यों द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। साथ ही महिलाओं के स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों तथा महिला एवं बाल विकास निगम अंतर्गत संचालित सामाजिक पुनर्वास कोष योजना की भी विस्तृत जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.