महिला आयोग की चौपाल में गूंजी पीड़िताओं की आवाज
प्रयागराज, जुलाई 22 -- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा ने बुधवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। कई महिलाएं अपनी समस्या सुनाते हुए रो पड़ीं। गीता विश्वकर्मा ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 26 महिलाएं आईं। जिन्होंने घरेलू हिंसा, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, मारपीट, दहेज प्रताड़ना आदि की शिकायतें दर्ज कराईं। आयोग की सदस्य ने एसीपी के गैरहाजिर पर नाराजगी जताई। जनसुनवाई के दौरान करछना, नैनी, धूमनगंज, फूलपुर और कर्नलगंज क्षेत्र से जुड़े मामलों में एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा गया। उन्होंने निर्देश दिए कि छोटे मामलों का निस्तारण थाने स्तर पर ही कराया जाए, ताकि महिलाओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.