लखनऊ, नवम्बर 22 -- झलकारीबाई महिला अस्पताल में शनिवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने निरीक्षण किया। इस दौरान शहर की एक प्रसूता के पति ने उनसे नवजात शिशु को सही इलाज न मिलने की शिकायत की। उपाध्यक्ष ने अस्पताल के अफसरों से नवजात को किसी चिकित्सा संस्थान के आईसीयू में शिफ्ट करने की हिदायत दी। एक घंटे में लोहिया संस्थान के मातृ एवं शिशु रेफरल अस्पताल के आईसीयू में नवजात को शिफ्ट किया गया। हजरतगंज के झलकारीबाई अस्पताल पर महिला आयोग उपाध्यक्ष महिला अस्पताल पहुंचीं थीं। उपाध्यक्ष ने वार्डों, लेबर रूम, फार्मेसी का निरीक्षण किया। प्रसूताओं से बातचीत की। महिलाओं ने बताया कि दवाएं अस्पताल से नि:शुल्क मिल रही हैं। उपाध्यक्ष करीब डेढ़ घंटे अस्पताल में रहीं। एचडीयू में भर्ती एक प्रसूता का पति मास्क लगाकर उपाध्यक्ष के सामने पहुंच गया। बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.