महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने नवजातों को बेबी किट का किया वितरण
अयोध्या, जून 10 -- अयोध्या, संवाददाता। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुये बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत नवजात 12 बालिकाओं को बेबी किट का वितरण किया गया। इसके बाद उपाध्यक्ष द्वारा सर्किट हाउस में चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं की समस्याएं सुनी। उन्होंने राजकीय महिला शरणालय और वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया गया। उपाध्यक्ष ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं मे एक है। महिला चौपाल में महिला कल्याण विभाग के जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा उपस्थित रहे। नाका मकबरा स्थित पूर्व पार्षद के अनुभव जायसवाल के आवास पर महिला आयोग की उपाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.