महिला आयोग की अध्यक्ष 9 जुलाई को करेंगी जनसुनवाई
कानपुर, जुलाई 7 -- कानपुर। नौ जुलाई को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर सर्किट हाउस के नवीन सभागार में जनसुनवाई करेंगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं, शिकायतों एवं प्रकरणों को सुना जाएगा। प्राप्त शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। अगर महिलाओं को किसी प्रकार की समस्या अथवा शिकायत हो तो वे सर्किट हाउस के नवीन सभागार में उपस्थित होकर अपनी बात रख सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.