महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया पौधरोपण
आजमगढ़, जून 26 -- आजमगढ़। लायंस क्लब इंटरनेशनल के सदस्यों ने गुरुवार को केंद्रीय होम्योपैथी परिषद के पूर्व सदस्य डॉ. भक्तवत्सल के नेतृत्व में सर्किट हाउस में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान से मुलाकात की। इस दौरान जहां महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई, वहीं सर्किट हाउस परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया गया। बबीता चौहान ने लायंस क्लब द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। लायंस क्लब के अध्यक्ष ओम अग्रवाल ने बबीता चौहान को अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया। लायन अशोक कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रवि जायसवाल, सचिव सुनील अग्रवाल ने बुके भेंट कर सम्मानित किया। डॉ भक्तवत्सल ने कहा कि निजामाबाद के ब्लैक पाटरी उद्योग और मुबारकपुर के साड़ी उद्योग ने जिले को देश में ही नहीं बल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.