हरदोई, जून 2 -- हरदोई। बिलग्राम थाना क्षेत्र के लालपुर कन्हरी गांव की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने तथा बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। शिकायत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग और जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज करा न्याय की मांग की है। गांव निवासी सालिया उर्फ रुखसार ने अपनी शिकायत में कहा कि उसका निकाह 23 जून 2025 को असीउल पुत्र सरफुद्दीन के साथ हुआ था। एक माह का पुत्र है। 30 मई को पति असीउल, सास तसरीम, ननद चांदनी और फिरदौस जहां ने कार और सोने की चेन की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की। एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा। अगले दिन उसकी मां साबिया, भाई जहीरूद्दीन, सोहेल और अन्य परिजन समझौते के उद्देश्य से ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। मोबाइल फोन तोड़ दिए गए और सभी को एक कमरे में बंद कर दिया गया...