आदित्यपुर, दिसम्बर 4 -- आदित्यपुर, संवाददाता। जिला प्रशासन और आदित्यपुर नगर निगम की ओर से गुरुवार को अटल पार्क स्थित सभागार में महिला आत्मरक्षा एवं प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस सोसाइटी सरायकेला और झारखंड मार्शल आर्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शिविर में झारखंड मार्शल आर्ट के विशेषज्ञों ने महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रैक्टिकली तरीके सिखाए। भीड़-भाड़ वाली जगह, सुनसान रास्ते, अचानक किए गए हमले, चेन या पर्स छिनतई जैसी स्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए। घरेलू हिंसा की स्थिति में आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण टिप्स भी साझा किए गए। रेडक्रॉस सोसाइटी की टीम ने प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी। अचानक सड़क दुर्घटना, किसी व्यक्ति के बेहोश होने या हृदय गति रुक जाने पर उसकी पहचान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.