बदायूं, अप्रैल 25 -- शहर में भाजपा महिला मोर्चा के विशाल विरोध प्रदर्शन और मार्च के कारण शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। भाजपा कार्यालय से दातागंज चुंगी चौराहे तक उमड़े महिलाओं के हुजूम और नारेबाजी के चलते मुख्य मार्गों पर वाहनों के पहिये थम गए, जिससे राहगीरों को भीषण जाम का सामना करना पड़ा। महिला जनाक्रोश मार्च के दौरान सड़कों पर हजारों की संख्या में जुटी महिलाओं और पुतला दहन की कार्रवाई से यातायात व्यवस्था बाधित रही। प्रभारी मंत्री गुलाब देवी के नेतृत्व में निकले इस मार्च के कारण दातागंज मार्ग और आसपास के इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति यह थी कि दोपहिया वाहनों तक को निकलने की जगह नहीं मिल पा रही थी। यह भी पढ़ें- नारी सम्मान के लिए सड़क पर उतरी महिला मोर्चा इस दौरान स्कूली बसों, एंबुलेंस और दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी...