लातेहार, अप्रैल 25 -- चंदवा, प्रतिनिधि। रांची में प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित महिला आक्रोश मार्च में शामिल होने के लिए शनिवार को चंदवा प्रखंड से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रवाना हुए। मंडल भाजपा के नेतृत्व में निकले इस जत्थे ने रांची पहुंचकर राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की। भाजपा पूर्वी मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह और पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विनय वर्मा रिकी ने बताया कि हाल के दिनों में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़े मामलों में सरकार की कथित उदासीनता के विरोध में यह आक्रोश मार्च आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- जन आक्रोश रैली में कांके से सैकड़ों शामिल चंदवा से रवाना हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए भाजपा निरंत...