नैनीताल, फरवरी 26 -- नैनीताल। महिला आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली नैनीताल की महिला 82 वर्षीय कमल नेगी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन पर तमाम राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने दुख जताया है। कमल नेगी को कमल दी के नाम से जाना जाता था। उनके सामाजिक जीवन की शुरूआत ' मैत्री' महिला संगठन से हुई। जिसमें उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। शराब के खिलाफ अनेक धरना प्रदर्शनों में उनकी नेतृत्वकारी भूमिका रही। वे हमेशा महिला हिंसा के खिलाफ सजग और सक्रिय रहने वाली उत्तराखंड का जाना माना चेहरा थीं। 'उत्तराखंड महिला मंच ' की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता एवं नेतृत्वकारी भूमिका निभाने वाली कमल दी पिछले लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनकी मृत्यु से महिलाओं के पक्ष में हमेशा उठने वाली बुलन्द आवाज मौन हो गई। वे नैनीताल के तल्लीताल के जीआईसी के समी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.