महाराजगंज, मार्च 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला महिला अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक सहित दस महिला डॉक्टरों की तैनाती होगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने शासन को पत्र भेजा है। एक साथ दस महिला डॉक्टरों की तैनाती होने पर आधी आबादी को इलाज कराने में सहूलियत मिलेगी। 100 बेड वाले जिला महिला अस्पताल में ओपीडी के साथ ही सामान्य प्रसव और ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा है। इसके लिए एक चिकित्सा अधीक्षक, तीन स्त्री रोग विशेषज्ञ और छह ईएमओ का पद रिक्त है। रिक्त चल रहे पदों पर डॉक्टरों की तैनाती नहीं हुई है। इससे आधी आबादी का इलाज प्रभावित हो गया है। अस्पताल प्रशासन ने इस समस्या का समाधान करने के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र भेजा है। अस्पताल में रिक्त चल रहे पदों पर डॉक्टरों की तैनाती करने की जरूरत जताई है।अस्पताल में हर रोज इलाज के लिए पहुंच रहीं 300 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.