फतेहपुर, अप्रैल 1 -- फतेहपुर, संवाददाता। दोआबा की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए प्रसूति व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब जिला महिला अस्पताल में मुख्य रूप से सामान्य प्रसव (नार्मल डिलीवरी) पर ही फोकस किया जाएगा, जबकि जटिल और जोखिम भरे मामलों को मेडिकल कालेज में स्थानांतरित किया जाएगा। जिला अस्पताल में क्रिटिकल केस को रेफर किए जाने के लिए एंबुलेंस तैनात किए जाने को लेकर लिखापढ़ी की गई है। मलवां स्थित मेडिकल कालेज में हाल ही में इनपेशेंट विभाग (आईपीडी) की सेवाएं शुरू की गई हैं, जहां अत्याधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ डाक्टरों की निगरानी में सिजेरियन आपरेशन सहित सभी जटिल प्रसव कराए जा रहे हैं। इससे जिले की गर्भवती महिलाओं को अब बेहतर और सुरक्षित इलाज स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा। वहीं जिला महिला अस्पताल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.