महिला अस्पताल में सीएमओ ने पिलाई 'दो बूंद जिंदगी की'
हल्द्वानी, जून 28 -- हल्द्वानी। राजकीय महिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाकर पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. पंत ने कहा कि जिले में 1.21 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जानी है। रविवार को जिले भर के 934 बूथों पर पोलियो ड्रॉप पिलाई जा रही है। सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को चार जुलाई तक पोलियो ड्रॉप पिलाएंगी। कुमाऊं मंडल के स्वास्थ्य निदेशक डॉ. केके पांडे, एसीएमओ डॉ. श्वेता भंडारी, डॉ. संजीव खर्कवाल, सीएमएस डॉ. उषा जंगपांगी, डीआईओ डॉ. अजय शर्मा, डॉ. महेश चंद्र जोशी, एएनएम खष्टी रावत, शोभा टम्टा और आशा पंत आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आज से पोलियो अभियान शुरू, 934 बूथों पर पिलाई जा रही ड्रॉप यह भी पढ़ें- दो बूंद जिंदगी की : डीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.