गोंडा, जून 19 -- गोण्डा, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव का भी सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के एमसीएच विंग के शौचालयों की हालत इतनी खराब है कि कई जगह सीट तक गायब है। वाश बेसिन में टोटी न होने से मरीज मुंह धोने और हाथ साफ करने के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। जिला महिला अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 100 बेड का एमसीएच विंग बनाया गया है। यहां मरीजों को सारी सुविधाएं मुहैया कराए जाने का दावा किया जाता है लेकिन हकीकत कुछ और है। एमसीएच विंग के भूतल पर स्थित शौचालय बदहाल है। दरवाजा उखड़ा है और लैट्रिन सीट गायब है। वहीं बगल ही बने दिव्यांग शौचालय की स्थिति भी बदहाल है। यहां सीट की फ्लश पाइप टूटी हुई है, जिससे शौचालय का इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया है। शौचालय के दरवाजे उखाड़कर एक किन...