अयोध्या, मई 22 -- अयोध्या, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई। गैलरी के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार में अचानक स्पार्किंग होने से आग भड़क उठी, जिससे पूरी तीसरी मंजिल धुएं से भर गई। इसी मंजिल पर सर्जिकल वार्ड संचालित है, जहां 45 से अधिक मरीज भर्ती थे। आग लगते ही वार्ड में भर्ती महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों को लेकर घबराहट में बाहर की ओर भागने लगीं। महिला अस्पताल के कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया तथा इसके साथ ही सर्जिकल वार्ड में भर्ती महिलाओं और नवजात व बच्चों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह भी पढ़ें- महिला अस्पताल में शॉर्ट सर्किट से तीसरी मंजिल पर लगी आग,मची अफरा-तफरी हालात को देखते हुए पूरे अस्पताल को ...