गाज़ियाबाद, मार्च 18 -- अच्छी खबर - गर्भ में पल रहे बच्चे की सटीक जानकारी मिल सकेगी- प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जा रहा केंद्रगाजियाबाद, संवाददाता। महिला अस्पताल में अगले सप्ताह से प्रदेश के पहले एआई आधारित अल्ट्रासाउंड केंद्र का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन से गर्भ में पल रहे शिशु की कई पिक्चर के बाद एआई से सटीक रिपोर्ट मिलेगी और इससे स्त्री रोग विशेषज्ञ को प्रसव पर अंतिम निर्णय लेने में मदद मिलेगी।एआई आधारित अल्ट्रासाउंड केंद्र स्थापित करने के लिए शासन का विप्रो जीई कंपनी के साथ पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अनुबंध हुआ है। महिला अस्पताल में ग्राउंड प्लोर पर लेबर रूम के बराबर में केंद्र को चालू करने की योजना हैं। सीएमएस डा. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि अत्याधुनिक मशीन सोमवार तक अस्पताल में आ...