प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 22 -- भीषण गर्मी के बाद भी मेडिकल कॉलेज के महिला अस्पताल में कूलर नहीं चलाए जा रहे थे। इस पर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 22 अप्रैल के अंक में '43 डिग्री के तापमान में बिना कूलर पंखे के झुलस रहीं गर्भवतियां' शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया तो मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने संज्ञान लिया। आननफानन कूलर बाहर निकालकर उसमें पानी भरकर चालू किए गए। ओपीडी में कूलर चलने से लाइन लगाने वाली गर्भवती महिलाओं व दुधमुंहे बच्चों ने राहत की सांस ली। महिला अस्पताल में इलाज कराने आने वाली गर्भवती महिलाओं की संख्या अधिक और ओपीडी की संख्या कम है। इससे वहां खूब भीड़ लगती है। यह भी पढ़ें- रोगी कल्याण समिति ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण पिछले साल शासन से बजट मिलने पर पर्याप्त कूलर खरीदे गए थे। इस बार गर्मी बढ़ी तो अधिकारियों व कर्मचारियों क...