आजमगढ़, अप्रैल 11 -- आजमगढ़। उप्र महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल एवं सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं के समग्र उत्थान एवं विकास पर विशेष बल दिया। उन्होंने जिला महिला अस्पताल में भर्ती कुपोषित महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि मरीजों को पौष्टिक आहार, आवश्यक दवाएं एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाएं सुव्यवस्थित एवं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चियों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने के निर्देश दिए। अस्पताल में साफ-सफाई, पेयजल, स्वच्छ शौचालय एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण में रोगियों का शीघ्र स्वास्थ्य लाभ संभव होता है। उन्होंने संबंधित अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.