महिला अस्पताल में बढ़ी स्त्री रोग ओपीडी, सीएमएस कार्यालय में शुरू हुई सेवाएं
पीलीभीत, अगस्त 6 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महिला अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की ओपीडी में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए व्यवस्था में बदलाव किया गया है। विभाग का चैंबर छोटा होने के कारण मरीजों और तीमारदारों की भीड़ से अव्यवस्था की स्थिति बन रही थी। इसे देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) के कार्यालय में स्त्री रोग ओपीडी शुरू करा दी गई है। कुछ दिन पहले मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने महिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष ने बढ़ती भीड़ और छोटे चैंबर के कारण मरीजों को हो रही दिक्कतों की जानकारी दी थी। यह भी पढ़ें- महिला आयोग सदस्य ने मेडिकल कॉलेज छात्रावास का किया निरीक्षण तब व्यवस्था में सुधार के निर्देशों के क्रम में सीएमएस के कार्यालय को स्त्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.