मुरादाबाद, मई 4 -- मुरादाबाद। अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से दमकल विभाग ने सोमवार को महिला अस्पताल में मॉक ड्रिल एवं फायर एंड रेस्क्यू प्रशिक्षण अभियान आयोजित किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पांडे और फायर स्टेशन ऑफिसर ज्ञान प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव और राहत कार्यों की जानकारी दी गई। इस मौके पर फायर टीम के स्वतंत्र कुमार, राजपाल तोमर, अश्वनी, जुबेर आलम व शुभम कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे। यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.