महिला अस्पताल में दो पेशेंट हेल्पर के विवाद के बीच आत्मदाह का प्रयास
पीलीभीत, जून 27 -- पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के महिला अस्पताल में शुक्रवार सुबह दो पेशेंट हेल्पर (एएनएम) के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक एएनएम ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास कर दिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों की सतर्कता से बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और मेडिकल कॉलेज प्रशासन मौके पर पहुंच गया। यह भी पढ़ें- जीरो फीस के आधार पर नामांकन लेने के कारण आर्थिक संकटघटनाक्रम का विवरण महिला अस्पताल के कमरा नंबर19 में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी मीना और सुनीता के बीच पिछले कुछ समय से रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि सुनीता का बेटा पढाई के लिए सिंगापुर गया था। वहां पर मीना ने भी अपने बेटे को भेज दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.