महिला अस्पताल में जन्मे 'कान्हा', 'कन्हैया' और 'गोपाल'
बलिया, सितम्बर 5 -- बलिया, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर शुक्रवार को जहां पूरा जनपद भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में झूम रहा था, वहीं जिला महिला अस्पताल में भी किलकारियां गूंजीं। यहां भी माताओं ने भी अपने कान्हा, कन्हैया और गोपाल को जन्म दिया। त्यौहार के दिन बच्चे के जन्म पर अस्पताल में ही परिवार वालों ने खुशी मनाई। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। भाद्रपद कृष्ण अष्टमी की पावन तिथि पर अस्पताल में भर्ती देवकी रुपी 13 माताओं ने कृष्ण-कन्हैया को जन्म दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार गुरुवार की मध्य रात्रि 12 बजे के बाद से शुक्रवार की शाम तक महिला अस्पताल में करीब बीस महिलाओं के प्रसव हुए। इनमें 13 बालकों का जन्म हुआ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ संयोग में जन्मे बच्चे की खुशी से जहां परिवारों में खुशी का माहौल है, वहीं अस्पताल की नर्सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.