महिला अस्पताल में एनआईसीयू का शिलान्यास
वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कबीरचौरा स्थित महिला अस्पताल में पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने 48 बेड के एमएनसीयू (मेटरनल सिक न्यू बॉर्न यूनिट) का शिलान्यास किया। यहां पर नवजात के साथ मां भी रह सकेंगी। 2.55 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह यूनिट दिसंबर 2026 तक तैयार होगी। गाजियाबाद के बाद प्रदेश की यह ऐसी दूसरी एमएसएनसीयू होगी। डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एमएसएनसीयू मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित भवन में 24 बेड माताओं और 24 बेड उनके नवजात शिशुओं के लिए स्थापित किए जाएंगे। इस यूनिट के निर्माण से प्रसव के बाद गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही माताओं और बीमार नवजातों को एक ही स्थान पर समन्वित उपचार की सुविधा उपलब्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.