हरदोई, मार्च 2 -- हरदोई। मेडिकल कॉलेज के अधीन संचालित जिला महिला अस्पताल हरदोई में बुनियादी सुविधाओं की कमी मरीजों पर भारी पड़ रही है। अस्पताल में एक तल से दूसरे तल तक मरीजों को ले जाने के लिए दो लिफ्टें लगी हैं पर दोनों का एक साथ सुचारु रूप से न चल पाना गंभीर समस्या है। कई दिनों से एक लिफ्ट खराब पड़ी थी। इसे हाल ही में दुरुस्त कराया गया। मरीजों और तीमारदारों ने राहत की सांस ली ही थी। इसी बीच अचानक दूसरी लिफ्ट अचानक खराब हो गई। ऐसे में गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को जल्दी होने पर सीढ़ियों के सहारे ऊपर-नीचे जाना पड़ रहा है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से जोखिम भरा है। कई बार तीमारदारों को मरीजों को गोद में उठाकर या स्ट्रेचर के सहारे सीढ़ियां चढ़ानी पड़ती हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि खराब लिफ्ट की जांच के लिए मैकेनिक बुलाया ग...