बरेली, जुलाई 1 -- महिला अस्पताल में अब गर्भवतियों, महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए लंबी तारीख नहीं मिलेगी। अस्पताल में एक और रेडियोलाजिस्ट को तैनात कर दिया गया है। अब वहां दो चिकित्सक अल्ट्रासाउंड जांच करेंगे। बीते दिनों शासन स्तर से हुए तबादले के बाद सीएमओ कासगंज रहे रेडियोलाजिस्ट डॉ. राजीव अग्रवाल को सीएमओ कार्यालय बरेली भेजा गया था। लेकिन यहां उनके पास चिकित्सकीय कार्य नहीं था। ऐसे में अब उनको महिला अस्पताल संबद्ध किया गया है। महिला अस्पताल में दो अल्ट्रासाउंड मशीन है लेकिन अब तक एक ही चिकित्सक की तैनाती थी। वहां रोजाना 80-90 महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए डॉक्टर परामर्श देते हैं। यह भी पढ़ें- महिला अस्पताल में एक और रेडियोलाजिस्ट की तैनाती ऐसे में कई बार गर्भवतियों और महिलाओं की जांच नहीं हो पाती थी और उनको वेटिंग मिल रही थी।...