पिथौरागढ़, जून 4 -- पिथौरागढ़। जिला महिला अस्पताल में सप्ताह के दो दिन बुधवार और शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड शिविर लगता है। जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट ही महिला अस्पताल पहुंचकर गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराकर राहत पहुंचाते हैं। लेकिन उनके अवकाश पर जाने से शुक्रवार को लगने वाला अल्ट्रासाउंड शिविर भी प्रभावित रहेगा। अब गर्भवतियों को अगर सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा का लाभ उठाने है तो आगामी शुक्रवार तक का इंतजार करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- रेडियोलॉजिस्ट के छुट्टी पर जाने से अल्ट्रासाउंड ठप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...