मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद। मंडलीय जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की जांच, प्रसव और इसके बाद चिकित्सा से जुड़ी सहूलियतें अब चौबीसों घंटे बेहतर सेवा के साथ मिलने की गारंटी बढ़ गई है। अस्पताल में गायनेकॉलॉजिस्ट यानि महिला रोग विशेषज्ञों की तैनाती पर्याप्त संख्या में हो जाने के दृष्टिगत अस्पताल प्रशासन ने तीनों शिफ्ट में एक गायनेकॉलॉजिस्ट की ड्यूटी आवश्यक तौर पर लगाना आरंभ कर दिया है। अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.रनवीर सिंह ने बताया कि अभी तक पांच गायनेकॉलॉजिस्ट कार्यरत थीं। अब एनएचएम के अंतर्गत एक और गायनेकॉलॉजिस्ट की नियुक्ति संविदा पर हुई है। छह गायनेकॉलॉजिस्ट की तैनाती हो जाने के चलते अब तीनों शिफ्ट में अन्य मेडिकल स्टाफ के साथ एक गायनेकॉलॉजिस्ट की ड्यूटी अनिवार्य रूप से रहेगी। गायनेकॉलॉजिस्ट की तीनों शिफ्ट में ड्यूटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.