गाजीपुर, मई 4 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के मुख्य बाजार स्थित जर्जर सेठ जयदयाल तुलस्यान मेमोरियल सरकारी महिला अस्पताल के 19 मार्च से बंद होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सभासद हरीशरण वर्मा ने क्षेत्रवासियों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को सौंपकर अस्पताल को पुनः चालू कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि यह अस्पताल वर्षों से क्षेत्र की महिलाओं के लिए जीवनरेखा रहा है, जहां सुरक्षित प्रसव, टीकाकरण और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध थीं। भवन जर्जर होने के कारण मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर इसे बंद कर स्टाफ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर में स्थानांतरित कर दिया गया है। अस्पताल बंद होने से सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही है, जिन्हें उपचार और प्रसव के लिए दूर स्थित सामुदाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.