बांदा, मई 12 -- बांदा। नगर कोतवाली के जरैली कोठी मोहल्ला निवासी विनोद कुमार धुरिया ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि वह दो दिन पूर्व महिला जिला अस्पताल में पत्नी की डिलीवरी कराने गए थे। रात में बाइक बाहर परिसर में खड़ी कर दी। 12 बजे आकर देखा तो बाइक गायब थी। काफी खोज-बीन की, पर कहीं पता नहीं चल सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...