गोरखपुर, जून 9 -- गोरखपुर। महिला अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अस्पताल में 12 नए चिकित्सकों की तैनाती हुई है। अस्पताल में चिकित्सकों के 19 स्वीकृत पद हैं। अब तक सीमित संख्या में डॉक्टरों के सहारे व्यवस्थाएं संचालित की जा रही थीं। मैटर्निटी विंग में चिकित्सकों के 18 स्वीकृत पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। अस्पताल प्रशासन को संविदा पर नियुक्त सात चिकित्सकों के भरोसे प्रसूति एवं महिला स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करनी पड़ रही थीं। नए तैनात चिकित्सकों में नौ इमरजेंसी मेडिकल आफिसर व तीन स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...