रायबरेली, जून 8 -- रायबरेली,संवाददाता। जिला महिला अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डो के द्वारा लगातार तीमारदारों से अभद्रता और गाली-गलौज की जा रही है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है, लेकिन वीडियो में एक युवती के साथ महिला के द्वारा सुरक्षा गार्डो के द्वारा की गई बदसलूकी का वीडियो वायरल हो रहा है। महिला अस्पताल के मेन गेट पर तैनात सुरक्षा गार्डो के द्वारा अस्पताल के अंदर तीमारदारों के आने और जाने पर जहां रोक लगाई जा रही है तो वहीं अपशब्दों का प्रयोग भी गार्ड कर रहे है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियों में एक युवती व महिला के साथ बुजुर्ग के द्वारा बताया जा रहा है कि अस्पताल के मेन गेट पर तैनात सुरक्षा गार्डो के द्वारा उनके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की गई। यह वीड...