बस्ती, अप्रैल 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला महिला अस्पताल के आसपास मरीज माफिया सक्रिय है। महिला अस्पताल में ग्रामीण क्षेत्रों से इलाज कराने के लिए आई महिलाओं को बेहतर इलाज के बहाने मरीजों को बहला-फुसलाकर अवैध जांच केंद्रों व निजी अस्पतालों तक पहुंचाते हैं। इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूली जाती है। यह कारोबार काफी समय से फलफूल रहा है। विभागीय अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं है। सोमवार को दोपहर 12 बजे एक दुकान पर दो महिलाएं एक निजी अस्पताल का लेटर पैड रखी थी। दुकान के बाहर पर्दा लगा था, लेकिन कोई बोर्ड नहीं था। दुकान के ठीक सामने एक लैब और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित हो रहा है। वहां मौजूद एक युवक ने चिकित्सक के बारे में पूछताछ करने पर बिना जबाव के बाहर निकल गए। वहीं कई संचालक मौके से फरार हो गए। जिला महिला अस्पताल के सामने और गली में कई छोटी दु...