बस्ती, जुलाई 24 -- बस्ती, निज संवादाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने जिले का दौरा किया। जनसुनवाई कर महिला मामलों के निस्तारण का निर्देश दिया। जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। वन स्टाप सेंटर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रम में भागीदारी की। उसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। वहीं, सर्किट हाउस में एक सवाल के जवाब में महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने अस्पताल के सुविधाओं की सराहना की। इस पर उनको जानकारी दी गई कि रात आठ बजे के बाद महिला अस्पताल बदहाल हो जाता है। आने वाले मरीज रेफर कम खदेड़ दिये जाते हैं। उनको अस्पताल के सामने गली व आसपास के चल रहे अस्पताल के दलाल अपने साथ ले जाते हैं। गली में हर प्रकार की जांच होती है, अधिकांश पंजीकरण के मानक को पूरा नहीं करते हैं। इस पर उन्होंने...