महिला अस्पताल की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त, मरीज परेशान
उन्नाव, मई 23 -- उन्नाव, संवाददाता। प्रचंड गर्मी के मौसम में जिला महिला अस्पताल आने वाले मरीजों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अस्पताल की विद्युत आपूर्ति अचानक बाधित हो गई। आपूर्ति बहाल करने के लिए कर्मियों ने जेनरेटर स्टार्ट किया तो वह भी लोड नहीं संभाल सका। इससे जरूरी सेवाएं छोड़कर अन्य सभी सेवाएं पूरी तरह बंद हो गईं। यह भी पढ़ें- बिजली हो गई गुल, आधे घंटे तक नहीं बने ऑनलाइन पर्चे, मरीज बेहालअफरा-तफरी का माहौल जिला मुख्यालय स्थित महिला अस्पताल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब दोपहर करीब दो बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे पहले से गर्मी की मार झेल रहे अस्पताल में भर्ती मरीज व उनके तीमारदारों की परेशानियां और बढ़ गईं। मरीजों को राहत देने के लिए कर्मियों ने अस्पताल का जनरेटर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.