महिला अस्पताल की ओटी में एक माह पहले आग लगने पर फायर सेफ्टी लाइन बेअसर
उरई, मार्च 16 -- उरई। जिला महिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर के बाहर एक माह पहले एमसीवी में ब्लास्ट के बाद आग लग गई थी। उस समय हालात यह थे कि यहां ऑपरेशन थिएटर में महिला मरीज का सीजर कर रहे डॉक्टर भी उन्हें ओटी में छोड़कर स्टाफ के साथ बाहर भाग गए थे। आग लगने के बाद भयंकर धुंआ उठने पर वहां हड़कंप मच गया था। इसके बाद मौके पर मौजूद गार्ड ने तुरंत अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू पाया था। लेकिन आग लगने के समय फायर सेफ्टी लाइन का कोई असर नहीं दिखा था। अगर आग लगने की घटना की पुनरावृति होती है तो यहां मरीजों की जान जोखिम में फिर पड़ सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.