महिला अस्पताल का सर्वर डाउन, 22 प्रकार की जांचें प्रभावित
बलिया, मई 15 -- बलिया, संवाददाता। जिला महिला अस्पताल का सर्वर डाउन हो गया। इससे 22 प्रकार की जांचें प्रभावित रहीं। सर्वर डाउन होने से बार कोडिंग की भी समस्या खड़ी हो गई। इससे मरीज जांच के लिए परेशान रहे। वैकल्पिक व्यवस्था के रुप में स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों के सेम्पल लेकर स्टोर कर लिए। जबकि गंभीर मामलों में इलाज के लिए आई गर्भवती महिलाएं और मरीज बाहरी जांचों पर इलाज के लिए आश्रित रहकर आर्थिक शोषण का शिकार होने को मजबूर रहे। 24 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद लखनऊ से बुलाई गई इंजीनियरों की टीम ने गुरुवार को सर्वर की मरम्मत कर सेवाएं बहाल की।
अस्पताल में मरीजों की संख्या जिला महिला अस्पताल में रोजाना इलाज के लिए ओपीडी में करीब 600 से अधिक महिलाएं पहुंचती हैं। इसके अलावा 15- 20 गर्भवतियों को रोजाना इमरजेंसी और ओपरेशन थिएटर में प्रसव से पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.