महिला अभ्यर्थी की तबियत बिगड़ी, छूटी पुलिस परीक्षा
अमरोहा, जून 10 -- अमरोहा। पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए पहुंची महिला अभ्यर्थी की मंगलवार दोपहर तबियत बिगड़ने से उसकी परीक्षा छूट गई। अभ्यर्थी गर्मी में गश खाकर गिर पड़ी। अभ्यर्थी के साथ परीक्षा दिलाने आए परिजनों ने उसे जोया सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद के गांव भटावली निवासी अर्चना मंगलवार को द्वितीय पाली में पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए जोया कस्बा पहुंची। कस्बे के भगवत सरन इंटर कालेज में बनाए परीक्षा केंद्र को जाते हुए रास्ते में चलते समय अचानक उसकी तबियत बिगड़ने लगी और वह गश खाकर गिर पड़ी। यह भी पढ़ें- पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 1937 ने छोड़ा मैदान यह देख अभ्यर्थी के साथ परीक्षा दिलाने आए उसके परिजन घबरा गए और जोया सीएचसी में भर्ती कराया। जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.