बांदा, मार्च 14 -- बांदा। संवाददाता। एसआई भर्ती सीधी परीक्षा जनपद में शनिवार को दस परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गईं। दो पालियों में परीक्षा के पहले दिन 40 डिग्री तापमान के बीच 5680 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा के लिए पंजीकृत 7680 परीक्षार्थियों में करीब दो हजार अभ्यर्थी नहीं पहुंच सके। केंद्रों के बाहर प्रभारी निरीक्षक अगुवाई में दस-दस पुलिस जवानों को लगाया गया। गेट से लेकर कक्ष तक तीन-तीन बार अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। परीक्षा देकर बाहर निकले युवाओं में ही नहीं, बल्कि महिला अभ्यर्थियों के चेहरों पर भी दरोगा की वर्दी पहन समाज में धाक जमाने की ललक दिखी। डीएम जे.रीभा व एसपी पलास बंसल ने जीजीआईसी के केंद्र का निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...