रुद्रपुर, फरवरी 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर के नवनियुक्त एसएसपी अजय गणपति ने महिला अपराध, नशा, साइबर ठगी को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाने के निर्देश दिये हैं। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में पहली समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि सड़क हादसे की रोकथाम, ओवरलोडड डंपर, साइबर ठगी पर सख्त रूख अपनाया जाएगा। ऊधमसिंह नगर के नवनियुक्त एसएसपी अजय गणपति ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में हुई पहली समन्वय गोष्ठी में उन्होंने समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपराध और अव्यवस्था किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि थानों में आने वाले हर फरियादी की शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए। पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.