गोरखपुर, मई 30 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। महिला अपराध के तीन मामलों में अदालत ने सजा सुनाई है। महिला से दुष्कर्म में जहां दस साल की सजा दी गई है वहीं एक बच्ची से दुष्कर्म में 22 साल तो एक बच्ची से छेड़खानी में पांच साल की सजा मिली है। तीनों सजा में अलग-अलग अर्थदंड भी लगाया गया है। महिला से दुष्कर्म में दस साल की सजा यह भी पढ़ें- दुष्कर्म मामले में 10 वर्ष की सजा व 10 हजार अर्थदंडमहिला से दुष्कर्म का मामला गोरखपुर। दुष्कर्म करने के जुर्म में अपर सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट सुदेश कुमार ने शाहपुर थाना क्षेत्र के सगुन मैरेज हाउस के निकट निवासी अभियुक्त सचिन गुप्ता को दस साल के कठोर कारावास एवं 23 हजार रुपए अर्थदंड से दण्डित किया है। अर्थदंड न देने पर अभियुक्त को तीन माह का कारावास अलग से भुगतना होगा। अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला श...